फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज के लिए महिला की हत्या, पति समेत चार पर मुकदमा

Fri, 26 Jul 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के स्याना देहात क्षेत्र निवासी प्रेम सिंह ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी बेटी काजल (करीब 23 वर्ष) की शादी फरवरी में मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी नरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह बेटी के ससुर चतर सिंह ने फोन पर उसे सूचना दी कि काजल की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही वह परिजनों को साथ लेकर बेटी के मायके पहुंच गया। जहां पहुंचने पर उसकी बेटी मृतावस्था में मिली। पीड़ित का कहना है कि मृतक के गले पर निशान थे। प्रेम सिंह ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद से नरेंद्र और उसके परिजनों ने दहेज में कार और नकदी की मांग करते हुए काजल का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। नरेंद्र अक्सर उसकी बेटी की पिटाई करता था। नरेंद्र, सास पुष्पा, देवर मयंक और रिश्तेदार गुड्डू ने मिलकर बृहस्पतिवार की रात उसकी बेटी की हत्या की है। जिन्होंने अपने आप को बचाने के लिए मौत बीमारी के चलते होना बताया है।
कोट-
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 84, 115(2), 61(2), 80, 3/4 के तहत दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, साजिश रचना, दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें