फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली स्थित एक स्कूल की निर्माणाधीन इमारत पर काम करते समय मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिजनों समेत गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला रफीकनगर निवासी जराफत ने बताया कि वह अपने शाहरुख निवासी गांव नूरपुर थाना बाबूगढ़ के साथ मकान का लेंटर बांधने का काम करते हैं। रविवार की सुबह वह शाहरुख के साथ काम पर गांव बदनौली स्थित एक निर्माणाधीन स्कूल में गए थे। दोपहर लगभग ढाई बजे शाहरुख काम करते समय स्कूल के ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उन्होंने लोगों की मदद से शाहरुख को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शाहरुख की एक माह पहले की गुलावठी के सिरोंधन से शादी हुई थी। वह सात भाई बहनों में चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें