फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 80 लाख से रेलवे के सामुदायिक भवन का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे कॉलोनी स्थित आरपीएफ क्वार्टर के सामने सामुदायिक भवन का जल्द ही निर्माण होगा और रेलकर्मियों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने 80 लाख का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय में भेजा है। यहां हॉल, किचन, मंच के साथ पानी और सफाई की भी समुचित व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क के पीछे रेलवे सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। यहां सुविधाओं के नाम पर सिर्फ टीन शेड डाला गया है। सामुदायिक भवन में न तो पानी की व्यवस्था है और न कमरों की। टीनशेड के नीचे सुविधाएं न मिलने के कारण रेलवे कर्मचारी मांगलिक कार्य और उत्सव के लिए सामुदायिक भवन की तरफ रुख करने से कतराते हैं।

रेलवे कर्मचारी काफी लंबेे समय से इसके जीर्णोद्धार की मांग भी उठा रहे थे। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने सर्वे कर इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार किया है। करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में नए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। जहां कमरों की सुविधा के साथ मंच भी तैयार होगा। इसके साथ ही हॉल, रसोई, शौचालय, पानी की सुविधाओं की उचित व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। इसके निर्माण पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों को भवन में मांगलिक कार्य व अन्य उत्सव के दौरान सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें