फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व कल

Tue, 23 Aug 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जन्माष्टमी - फोटो : Self
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के सिर्फ एक दिन रह गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों व घरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारी जोरशोर से हो रही है।
विज्ञापन


मंदिरों में सजावट के साथ आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। वहीं, मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन भी चाक चौबंद व्यवस्था में लगा है। मंदिरों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर तकरीबन सभी मंदिरों में भव्य सजावट की जा रही है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर को रंगबिरंगी विद्युत झालरों से सजाने के साथ ही मनमोहक झांकियां सजाई जा रही हैं। इन झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के प्राक्ट्य से लेकर बाल लीलाओं को दर्शाया जा रहा है। भगवान के प्राक्ट्योत्सव व बाल लीलाओं की झांकियों को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने खास प्लानिंग तैयार की है। बृहस्पतिवार को शाम सात बजे से रात 12 बजे तक मंदिरों पर फोर्स तैनात रहेगी।इस बार मंदिरों पर पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी,

ताकि छेड़छाड़ की घटनाओं के साथ साथ चेन स्नैचिंग की घटनाओं को रोका जा सके। उधर, सीओ सिटी विशाल यादव का इस बाबत कहना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों की सादी वर्दी में ड्यूटी लगाई जाएगी। इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें