फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गरीबों के खोखे उजाड़े, बड़े दुकानदारों के अतिक्रमण पर पालिका की चुप्पी

विज्ञापन
ब्रजघाट में श्मशानघाट से अस्थायी अतिक्रमण हटवाते पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। बृहस्पतिवार को श्मशान घाट परिसर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर खोखे और अस्थाई दुकानों को हटवा दिया गया लेकिन ब्रजघाट में गंगा घाट के सामने सड़क पर कुर्सी-मेज डालकर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सभासद अमित कुमार का कहना है कि ब्रजघाट में गंगा घाट के सामने कई दुकानदारों ने सड़क के हिस्से में कुर्सी-मेज और अन्य सामान रखकर जगह घेर रखी है। इससे घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसके बावजूद यहां प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अधिवक्ता विनय कुमार ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी है। उनका आरोप है कि छोटे दुकानदारों और खोखा संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हजारों लोगों का आवागमन, फिर भी अतिक्रमण बरकरार
ब्रजघाट की तार गली, शिव चौक और फव्वारा चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर भी अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। इन रास्तों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई जगह सड़क और सार्वजनिक स्थान घिरे होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
कोट
गंगा किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए जल्द एक टीम गठित की जाएगी, मैं स्वयं भी जाऊंगा और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माने के साथ कार्रवाई कराई जाएगी। श्रीराम यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें