फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चिप्स दिलाने के बहाने तीन वर्ष के बच्चे का अपहरण

Fri, 26 Dec 2025 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौपला से बाइक सवार युवक-युवती भीख मांगने वाले तीन वर्षीय मासूम को लेकर फरार हो गए। बच्चे के बड़े भाई के अनुसार युवक और युवती उसे और उसके भाई को चिप्स दिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए थे। आरोपी उसे छोड़कर छोटे भाई को लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से कासंगज जिला निवासी हसीना ने बताया कि वह काफी समय से हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह और उसका बड़ा बेटा मोहब्बत और तीन साल का छोटा बेटा हारुन तहसील चौपला के आसपास भीख मांगने का काम करता है। शुक्रवार की देर शाम मोहब्बत और हारुन तहसील चौपला पर भीख मांग रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर युवक और युवती आकर रुके और चिप्स दिलाने के नाम पर मोहब्बत और तीन साल के हारुन को बाइक पर बिठा लिया। कुछ देर घुमाने के बाद बाइक सवार युवक युवती ने उन्हें चिप्स दिलाए और मोहब्बत को वापस तहसील चौपले पर छोड़ दिया, लेकिन हारुन को साथ लेकर फरार हो गए।
मोहब्बत ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी मां को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट का कहना है कि तहसील चौपला के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें