फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी इमराना ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इमराना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पांच वर्ष पहले उनका निकाह आलमगीर निवासी गांव सिवालखास जिला मेरठ के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति का व्यवहार बदल गया और उसने प्लॉट खरीदने के नाम पर मायके से पांच लाख रुपये लाने की उनसे मांग की। उनके पिता ने ससुराल पक्ष को पांच लाख रुपये दे भी दिए। इसके बाद भी उनका लालच नहीं रुका और दोबारा रुपयों की मांग की जाने लगी। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने लात घूसों से उन्हें जमकर पीटा। आरोपी पति के इस कृत्य में ससुर ईसुब, सास राबिया व देवर शाहनवाज भी शामिल रहते थे। करीब छह माह पहले जान से मारने की नियत से मारपीट कर आरोपी बाइक पर बैठाकर उन्हें देहरा नहर के पास छोड़ गए। उनके बच्चे भी आरोपियों ने अपने पास रख लिए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विवाहिता की तहरीर आलमगीर, ईसुब, राबिया व शाहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें