फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी पर युवती के अपहरण का आरोप

Mon, 23 Dec 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व आरोपी ने पीड़ित की बेटी से दुष्कर्म किया था। जमानत मिलने के बाद आरोपी ने फैसले का दबाव बनाने के लिए उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री दोपहर को घर का सामान लेने के लिए गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान पता लगा कि एक युवक उनकी पुत्री को बाइक पर बैठाकर ले गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि जो युवक उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर गया है, उसने एक साल पहले उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी फिलहाल जमानत पर है। आरोपी परिजनों पर दुष्कर्म के मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा है। फैसला नहीं करने पर आरोपी ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें