फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घने कोहरे में नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Mon, 23 Dec 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। घने कोहरे में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। कोहरे में दृश्यता कम होने पर रास्ते में ही रोडवेज बसों के पहिए थम जाएंगे। बसों को ढाबों, टोल प्लाजा और पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया जाएगा। कोहरा कम होने के बाद ही बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, हरिद्वार, दिल्ली, नोएड़ा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 129 बसों का संचालन होता है। लंबी दूरी के मार्गों पर अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से होता है। सर्दी के साथ ही कोहरे का भी प्रकोप शुरू हो जाएगा।

ऐसे में दृश्यता कम होने के कारण हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोहरे में दृश्यता कम होने पर बसों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। अगर बस रास्ते में होगी और कोहरा अधिक पड़ गया तो रास्ते में पडऩे वाले ढाबों, पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा आदि सुरक्षित स्थानों पर बसों को रोक दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम में कोहरे में बसों को रास्ते में ही रोकने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में चालक और परिचालकों को निर्देशित कर दिया गया है। कोहरा छंटने के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें