फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पक्षियों से करें हमदर्दी’

Sat, 05 Dec 2015 04:45 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में आयोजित हुए बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम में वन विभाग समेत पर्यावरणविद्, शिक्षक और स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से गंगा नदी में विचरण करने वाले स्वदेशी और साइबेरियन पक्षियों की गणना और उनकी निगरानी की गई और लोगों से पक्षियों से हमदर्दी रखने की अपील की गई।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में वनाधिकारी पीएन सिंह और रेंजर डीसी मिश्रा ने पक्षियों के विषय में विस्तार से जानकारी मुहैया कराई। वहीं पर्यावरणविद् प्रो.अब्बास अली ने बताया कि सोवियत रूस का साइबेरिया इलाका विश्व का सर्वाधिक ठंडा क्षेत्र है।


जहां सर्दियों के मौसम में सभी जलाशयों पर बर्फ की मोटी परत जम जाती है। जिससे नदी, नाले और पोखरों में रहने वाले पक्षियों को हजारों मील लंबी उड़ान भरकर गढ़-ब्रजघाट समेत भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़े देशों में आना पड़ता है, परंतु जलवायु में तेजी से हो रहे परिवर्तन के चलते अब साइबेरियन पक्षियों के आने का समय भी बदलता जा रहा है।
विज्ञापन


 इसके बाद ब्रजघाट गंगानगरी के महाराजा अग्रसैन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पक्षियों के रहन सहन और उनके स्वभाव के विषय में जानकारी दी गई। अरुण कुमार शर्मा, विनोद कुमार, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राहुल सिंह, गौरव कुमार गर्ग, दयानंद, देवेंद्र कुमार समेत स्कूल के अधिकांश शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें