फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला : हाईवे पर 21 नवंबर से भारी वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट

विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले में बसी तंबुओं की नगरी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 21 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 25 नवंबर की शाम आठ बजे तक हाईवे-09 पर भारी व्यावसायिक वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मेले में यातायात का दबाव कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। 22 नवंबर की सुबह आठ बजे से 25 नवंबर की शाम आठ बजे तक हल्के वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इस दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद और बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते गुजारा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 23 और 24 नवंबर को कुछ समय के लिए जीरो ट्रैफिक भी लागू किया जा सकता है।

इन मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहनदिल्ली-गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद की ओर : एनएच-09 से आने वाले भारी वाहन हापुड़ के सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे। मेरठ 32.5 किलोमीटर माइलस्टोन से यू-टर्न लेकर हसनपुर गंग कट और संभल कट से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद की ओर: भारी वाहन चंदौसी और संभल कट से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए सिंभावली कट से एनएच-09 पर पहुंचेंगे।
गजरौला से हापुड़-दिल्ली की ओर: वाहन गजरौला से हसनपुर गंग कट होकर गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली कट के रास्ते एनएच-09 पर पहुंचेंगे।
मेरठ-किठौर से स्याना-बुलंदशहर की ओर: वाहन किठौर से हापुड़, मुदाफरा, टियाला, ततारपुर और सिंभावली कट होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक जाएंगे।

छोटे और हल्के वाहनों का डायवर्जन
दिल्ली-गाजियाबाद से अमरोहा-मुरादाबाद की ओर: हल्के वाहन हापुड़ से खुडलिया अंडरपास के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे और हसनपुर गंग कट व संभल कट से आगे जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद की ओर: वाहन चंदौसी और संभल कट से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए सिंभावली कट से एनएच-09 पर पहुंचेंगे।
गजरौला से हापुड़-दिल्ली की ओर: वाहन हसनपुर गंग कट से गंगा एक्सप्रेसवे होकर सिंभावली कट से एनएच-09 पर जाएंगे।
मेरठ-किठौर से गढ़-स्याना की ओर: वाहन किठौर से टियाला, ततारपुर और सिंभावली कट होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें