फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार्तिक मेले के लिए 30 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। मोदीनगर, गाजियाबाद और मोहन नगर से हापुड़ होते हुए 30 बसें गढ़ क्षेत्र में लगने वाले मेले तक संचालित की जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद-लखनऊ मार्ग पर चलने वाली बसें भी गढ़ में बनाए गए अस्थाई बस अड्डे से होकर गुजरेंगी। इससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र में गंगा किनारे 17 से 25 नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का मुख्य स्नान पर्व 24 नवंबर को है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की संभावना है। ऐसे में परिवहन निगम ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है।
योजना के तहत मोदीनगर से हापुड़ होते हुए गढ़ के लिए 10 बसें, मोहन नगर से गढ़ के लिए 10 बसें और गाजियाबाद से गढ़ के लिए 10 बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों के संचालन, यात्रियों को सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने और व्यवस्था सुचारू रखने की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है। वहीं, अन्य मार्गों पर संचालित करीब 70 बसों को भी गढ़ रेलवे स्टेशन के निकट बनाए गए अस्थायी बस अड्डे से होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि परिवहन निगम का प्रयास है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और उन्हें आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें