फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आरोपियों को जेल न भेजने पर कपूरपुर थाना प्रभारी व दरोगा लाइन हाजिर

Tue, 29 Jul 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र में 26 जुलाई को युवक का ब्लेड से गला रेतने के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भी जेल न भेजने के मामले में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी और विवेचक दरोगा सतेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने विनोद पांडेय को थाना कपूरपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 26 जुलाई की दोपहर करीब सवा दो बजे गांव इकलैड़ी में घर के बाहर गांव निवासी बेगराज पर पड़ोस में रहने वाले तोताराम, विषय उर्फ गुल्ला, रवि, अभिषेक, आकाश व प्रेमपाल ने जान से मारने की नियत से ब्लेड से हमला कर दिया था। घायल व्यक्ति को नगर के गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में घायल के भाई कृष्ण ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी के अनुसार थाना प्रभारी व विवेचक ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन घटना के बाद से ही आरोपियों को जेल नहीं भेजा। इस मामले में शिकायत के बाद लापरवाही सामने आने पर एसपी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

-
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, पिता ने दी तहरीर
हापुड़।

थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों के तलाश करने पर युवती को कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की सुबह उनकी 20 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई। कुछ देर बाद घर न पहुंचने पर उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। वह परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




नितिन दीक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें