फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामधेनु योजना को सफल बनाने के बैंकर्स को निर्देश

Mon, 02 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कामधेनु योजना को सफल बनाने के लिए बैंकर्स की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहे कुछ बैंक मैनेजर पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनकी शाखा में जितने लंबित मामले हैं, उनको इस योजना का शीघ्र लाभ दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने इन आवेदन पत्रों को गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एलडीएम को एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि एक आवेदक सरकारी सेवा में होने के कारण इस योजना में मिल रही सब्सिडी का लाभ नहीं ले पाएगा। उन्होंने बताया कि बड़े ऋण हेतु बैंकों को ऋण देने के लिए ज्यादा समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


बैठक में कुछ बैंकों के शाखा प्रबंधक अनुपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने भी इस योजना में लंबित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


सिंडीकेट बैंक बदनौली में दो आवेदन पत्र ऋण हेतु स्वीकृत किए जा चुके है। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित आवेदक व शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें