फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कूड़ा निस्तारण और अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने रविवार को इंदिरापुरम में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान कूड़ा निस्तारण से लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने की बात तय हुई।
विज्ञापन

बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने होटल, मॉल, वाणिज्यिक भवन और हाईराइज सोसायटी जैसे बल्क वेस्ट जनरेटर की नियमित निगरानी करने की बात कही। साथ ही गीले कचरे का निस्तारण न करने पर संबंधित संस्थान पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात भी कही।
डॉ. मिथिलेश ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर नागरिकों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में कूड़ा निस्तारण और अतिक्रमण की समस्या सबसे प्रमुखता से उठाई गई थी। इस मामले में संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डालने की आदत को बढ़ावा मिल सके। बैठक में पार्षद हरीश, अनिल तोमर, अनुज त्यागी, धीरज त्यागी, राधेश्याम त्यागी और अभिनव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें