फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने दो विकेट से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान जेएमएस कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों से परिचय करते अतिथि। स्रोत: अकादमी - फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, मेरठ में ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मैच में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पारी में 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम की ओर से अहम ने 44 और हिमांशु ने 38 रन का योगदान दिया। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए तलहा ने चार विकेट, हर्षित ने तीन और श्रेष्ठ ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से श्रेष्ठ ने 80 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अभिनव ने 40 और हर्षित ने 39 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अहम, पुनीत और आरव ने दो-दो विकेट हासिल किए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें