फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राधे नाम के संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
पिलखुवा में प्रभात फेरी निकालते राधे के दीवाने की टोली।संवाद - फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। राधे के भक्तों की टोली ने 90वीं प्रभात फेरी निकाली। राधा कृष्ण मंदिर, घास मंडी से पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु राधे नाम का संकीर्तन करते हुए नजर आए। प्रभात फेरी रामपुर रोड से केएमएस पब्लिक स्कूल पहुंची।इसके बाद टोली साकेत, नौरंगपुरी, भोलापुरी और छिद्दापुरी से होते हुए आदर्श नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां प्रभात फेरी का समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु संकीर्तन पर झूमते और नृत्य करते रहे। स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर टोली का स्वागत किया। आदर्श नगर के वार्डवासियों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।आयोजन में सभासद सुनीता चौधरी, पूर्व सभासद नलिन शर्मा, धनेश अग्रवाल, विजयपाल सिंह, सुधीर शर्मा, राजीव शर्मा, प्रेम सिरोही, लटूर सिंह, जगत अम्मा और ऋषि तोमर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें