फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: थ्री व्हीलर में बैग काटकर निकाले गहने

Thu, 06 Jun 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। हरोड़ा मोड ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस चौकी के गेट पर ऑटो में सवार दो महिलाएं सराफ के बैग से लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बक्सर निवासी सराफा व्यापारी रामौतार के बेटे सोनू ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि बृहस्पतिवार को वह अपनी माता राजबाला के साथ हापुड़ के सराफा बाजार से सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए गया था। गहने खरीदने के बाद उन्हें एक बैग में रखकर वह और उसकी मां ऑटो से बक्सर लौट रहे थे। कुचेसर रोड चौपाला से ऑटो में दो महिलाएं भी सवार हुईं। ऑटो जैसे ही हरोडा मोड ओवर ब्रिज पुलिस चौकी के पास रुका, इसी बीच दोनों महिलाएं उसके बैग से गहने चोरी करके उतर गईं। वहीं ऑटो से उतर कर उसने अपने बैग की जांच की तो गहने गायब मिले। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू करते हुए बाजार में संचालित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस चौकी पर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। वही इस घटना को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे ही बंद पड़े हैं, तो फिर अराजक तत्वों पर नजर कैसे रखी जा सकती है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नही है। यदि थाने में तहरीर दी गई है, तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें