उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर ग्रेड पे 4800 किए जाने की मांग को लोकनिर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स का आठवें दिन बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के भंडार गृह पर संघ के सदस्यों ने तालाबंदी कर दी। एचपीडीए परिसर में भी अवर अभियंताओं ने धरना दिया।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार से वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार एक मार्च तक जारी रहेगा। लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर डिप्लोमा इंजीनियर दो मार्च से महा हड़ताल शुरू कर देंगे।
उन्होंने बताया कि सभी 24 विभागों के जूनियर इंजीनियर्स भी कार्य बहिष्कार पर हैं। इससे विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं गुरुवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण परिसर में एलपी सिंह ने नेतृत्व में प्राधिकरण के अवर अभियंताओं ने धरना प्रदर्शन किया।