फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र का बढ़ेगा भू-भाग

Thu, 25 Feb 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) के मास्टर प्लान 2021 में औद्योगिक क्षेत्र के लिए सात प्रतिशत भूमि की बढ़ोतरी की गई है। उम्मीद है कि शासन से जल्द ही मास्टर प्लान को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन


हापुड़ में औद्योगिक क्षेत्र न होने के कारण उद्यमियों को काफी परेशानी होती है। यहां विभिन्न इलाकों में उद्योग लगे हैं, आए दिन विभिन्न इलाकों में बिजली के फाल्ट होने के कारण दिक्कत आती है।

एक स्थान पर अगर उद्योग लगेंगे तो बिजली की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर उद्योग बंधु की बैठक में भी यह औद्योगिक क्षेत्र का मामला जोरशोर से उठ चुका है।
विज्ञापन


एचपीडीए के मास्टर प्लान 2021 में हापुड़ क्षेत्र में उद्योगों के लिए आठ प्रतिशत क्षेत्रफल छोड़ा गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

मास्टर प्लान के पास होने के बाद उद्योगों की संख्या यहां बढ़ जाएगी और आसपास के जिलों के उद्यमी भी यहां उद्योग लगा सकेंगे। आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने मास्टर प्लान में औद्योगिक क्षेत्रफल बढ़ाने पर हर्ष व्यक्त जताया है।

हापुड़ एनसीआर का महत्वपूर्ण जिला है और रेल-सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां औद्योगिक क्षेत्र की बहुत आवश्यकता है। एचपीडीए के मास्टर प्लान में पहले 8 प्रतिशत औद्योगिक क्षेत्र था, जो अब बढ़कर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। मास्टर प्लान शासन को भेजा गया है प्रयास है कि इसे जल्द पास कराया जाएगा। - आलोक सिन्हा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें