फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे का महाजाम, शहर हुआ हलाकान

Thu, 18 Aug 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कई किलोमीटर तक लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर सड़कों पर उतरी बहनों की भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रही सही कसर मेरठ रोड फ्लाईओवर पर खराब ट्रकों ने पूरी कर दी, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया तो चालकों ने राहत की सांस ली। रक्षाबंधन के पर्व पर जाम के झाम से बचाने के लिए पहले ही योजना बना ली थी लेकिन मेरठ रोड फ्लाई ओवर पर तीन ट्रकों के खराब होने से सारी व्यवस्था पर पानी फिर गया।

जाम की सूचना पर सीओ यातायात विशाल यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र यादव, यातायात उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घंटों व्यवस्था सुचारु करने में जुटे रहे। किसी तरह मेरठ जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से रेलवे फाटकों से निकलवाया गया
विज्ञापन


लेकिन दो रेलवे फाटकों के बार बार बंद होने की वजह से वहां भी जाम लग गया। बाद में यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर पर खराब ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाकर करीब पांच घंटे बाद यातायात सुचारु कराया।

सीओ विशाल यादव ने बताया कि जाम के चलते असौड़ा की पैठ से भारी वाहनों को शहर में आने से रोकना पड़ा।मेरठ रोड पर सुबह नौ बजसे दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा।

मेरठ रोड पर जाम लगने की सूचना पर वाहनों का रेला असौड़ा गांव से निकलने लगा। लेकिन वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि थोड़ी ही देर में इस मार्ग पर भी जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें