फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जैन कन्या प्रबंध समिति का चुनाव निरस्त

Fri, 05 Jul 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित श्रीजैन कन्या पाठशाला की प्रबंध समिति के चुनाव का अनुमोदन रद्द कर दिया गया है। क्योंकि जिस कथित 188 सदस्यों वाली सूची पर यह चुनाव कराया, उसका कोई प्रमाण ही नहीं मिल सका है। ऐसे में चुनाव कराने वाले अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। तत्कालीन डीआईओएस ने स्थानांतरण के दौरान यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

दरअसल, 29 जनवरी 2024 को श्रीजैन कन्या पाठशाला की प्रबंध समिति का चुनाव कराया गया था, जिसमें सर्वसम्मति से एक कमेटी को चुना गया। लेकिन चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही सदस्यता सूची पर सवाल उठने लगे थे।

लेकिन चुनाव अधिकारी ने 188 सदस्यों वाली सूची पर चुनाव कराने का निर्णय लिया। जबकि इस सूची का रिकॉर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटीज एंड चिट्स कार्यालय में मिल ही नहीं सका। फिर भी इसी सूची पर चुनाव कराया गया। जबकि इससे पूर्व में नियुक्त चुनाव अधिकारी ने वैध सूची नहीं मिलने पर चुनाव कराने से इन्कार किया था। बहरहाल, इस मामले में छह महीने बाद भी कमेटी को अनुमति नहीं मिल सकी थी। डीआईओएस ने भी अपने पत्र में स्वीकार किया था कि डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटीज एंड चिट्स से साधारण/आजीवन सदस्यों की वैध सूची मांगी गई, लेकिन कार्यालय से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इस मामले में लगातार सुनवाई भी की गई, लेकिन कमेटी में तथाकथित अध्यक्ष ने अपने पत्र में यह कहा है कि उन्होंने चुनाव अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर न तो कोई नामांकन पत्र ही प्रस्तुत किया और न ही किसी चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया है। ऐसे में पूरी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठ गए। दो जुलाई को तत्कालीन डीआईओएस पीके उपाध्याय ने आदेश जारी कर 28 जनवरी को संपन्न चुनाव को रद्द कर दिया।



मामले में करेंगी जानकारी

डीआईओएस का चार्ज मैंने चार जुलाई को ही लिया है, इस मामले की जानकारी नहीं है। आगामी कोई भी कार्रवाई या चुनाव का कार्यक्रम नियम के अनुसार ही कराया जाएगा।विनीता सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें