फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हरियाणा सरकार ने दिखाई दबंगई तो यूपी में उग्र होगा आंदोलन’

Thu, 18 Feb 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने अगर दबंगई दिखाई तो यूपी में भी अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। रविवार को जाट समाज के लोग आरक्षण व राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग का बिल इसी सत्र में पेश कराने की मांग को लेकर एनएच-24 पर उतरेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को मेरठ रोड पर जाट भवन में आयोजित सम्मेलन में यह एलान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जाटों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। हरियाणा में नेशनल हाईवे, रेलवे मार्गों पर जाटों का कब्जा हो चुका है। यूपी और दिल्ली में भी आंदोलन शुरू कर दिए गए हैं।

सम्मेलन में जिले के जाट समाज के लोगों से वार्ता के बाद उन्होंने एलान किया कि रविवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर जाट समाज के लोग एनएच-24 पर उग्र आंदोलन करेंगे। हालांकि बृहस्पतिवार को आंदोलन का स्थान तय नहीं हो सका।
विज्ञापन


यशपाल मलिक ने जिले के पदाधिकारियों से कहा कि वह शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन का स्थान सुनिश्चित कर लें। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से इसी सत्र के बजट में राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग बिल को पेश कराने की मांग उठाई।

चेतावनी दी कि यदि हरियाणा में जाटों के आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन ने कोई कदम उठाया तो यह आंदोलन बेहद उग्र हो जाएगा। सम्मेलन में समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, कर्मवीर, चौधरी इंद्रजीत, विजय खरे, देवेंद्र जाखड़, चौधरी विजेंद्र, मानवेंद्र वर्मा, डॉ. केपी सिंह, विजेंद्र तेवतिया, अशोक, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें