फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 केंद्रों पर 29,522 परीक्षार्थी देंगे पेपर

Thu, 18 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, हापुड़, गढ़, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर 29,522 परीक्षार्थी पेपर देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधी खामियां परीक्षा केंद्र में ही दूर होंगी। सुबह की पाली में  7.30 से साढ़े 10 बजे तक हाईस्कूल के परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे।

शाम की पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक इंटरमीडिएट हिंदी विषय का परीक्षार्थी पेपर देंगे। परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक बी.के शर्मा ने बताया कि जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर 29522 परीक्षार्थी पेपर देंगे। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

पूर्व मे सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया गया। परीक्षा के दौरान सचल दस्ते और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

सुबह सात और दोपहर डेढ़ बजे से एंट्री

सुबह की पाली में सात और दोपहर की पाली में डेढ़ बजे से परीक्षार्थियों की कक्ष में एंट्री होनी शुरू होंगी। केंद्रों पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को अंदर भेजा जाएगा।

कंट्रोल नंबर पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। स्टूडेंट्स 2300627 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर रहेगी विशेष नजर

बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के 7 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी। इनमें सर्व हितकारी इंटर कालेज भदस्याना, बीआर इंटर कालेज समाना, लाला बाबू बैजल इंटर कालेज लौदीपुर, श्री तिलक राम त्यागी हायर सेकेंड्री स्कूल जनुपुरा, जनहित इंटर कालेज श्यामपुर जट्ट, लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कालेज बहादुर गढ़, आदर्श इंटर कालेज मतनौरा शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें