फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलनः रद्द दो एक्सप्रेस ट्रेनों ने बढ़ाई मुसीबत

Tue, 23 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन के चलते हरियाणा की ओर से आने और जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सोमवार को भुज-बरेली और शहीद एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाटों ने बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के अलावा कई जगह तोड़फोड़ की है। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। सोमवार को बरेली से भुज और भुज से बरेली की ओर आने और जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।

जबकि जयनगर की तरफ से अमृतसर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया। एक साथ तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने की वजह से यात्रियों को बसों से महंगा सफर करने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन


जाट आंदोलन को अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया है। आंदोलन में मारे गए जाट युवकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

सोमवार को जाट समाज के अधिवक्ता कचहरी में एकत्र हुए और देवेंद्रपाल सिंह पवार एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाट आंदोलन को समर्थन दिया गया।

मारे गए आंदोलनकारियों की आत्मा की शांति से प्रार्थना की गई। जाट समाज के अधिवक्ता एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ता अजित चौधरी ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को पांच करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपये की धनराशि दी जाए। भारत सरकार और हरियाणा सरकार जाट आरक्षण तुरंत घोषित किया जाए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें