पूर्व छात्र परिषद की ओर से दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में राष्ट्र सेवा व देश भक्ति कार्यक्रम ‘जागो रे’ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सहसंपर्क प्रमुख वेदपाल, प्रांत सेवा प्रमुख जयकिशन ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. श्याम कुमार, विशिष्ट अतिथि सुभाष जैन, सम्मानित अतिथि डॉ. पायल गुप्ता का परिषद के सदस्यों ने स्वागत किया।
सम्मानित अतिथि मुंबई से आए सत्य नारायण मौर्य बाबा द्वारा प्रस्तुत भारत माता की आरती आकर्षण का केंद्र रही। इसके अतिरिक्त बाबा ने अद्भुत चित्रकारी व राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
उन्होंने परिषद द्वारा चलाए जा रहे संस्कार केंद्र समाज सेवा का प्रयास बताया व भविष्य में इस प्रकार के केन्द्र खोलने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंहल ने किया।
इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी राजकृपाल, परिषद् के संजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सुधांशु माहेश्वरी, सचिन गर्ग, मोहित अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।