फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्रजघाट गंगा तट से सिल्ट सफाई का मामला गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में पालिका स्तर से गंगा तट से सिल्ट सफाई का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। इस मामले को लेकर पालिका के सभासदों ने ईओ पर बिना बोर्ड की सहमति, पालिका चेयरमैन की अनुमति के बिना कार्य कराने, घोटाले का आरोप लगाया है। सभासदों ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव को पत्र भेजते हुए सभासद विनय कुमार यादव ने कहा कि गंगानगरी में नगरपालिका परिषद की ओर से गंगा घाट सफाई के नाम पर 15 सौ से 17 सौ डंपर रेत व मिट्टी खनन कराया गया। जिसकी बिक्री निजी संस्था को कर दी गई। सभासदों का कहना है कि पालिका ईओ ने उच्चाधिकारियों को गुमराह कर बिना किसी मांग गंगा में सिल्ट सफाई कार्य की योजना बनाई। लेकिन, इस संबंध में पालिका चेयरमैन, बोर्ड को कोई सूचना नहीं दी गई।
उनका कहना है कि नगरपालिका नियमावली के अनुसार चेयरमैन पालिका का मुख्य प्रशासक है। उनकी सहमति और हस्ताक्षर के बिना कोई नया कार्य, बिक्री नहीं की जा सकती। अंकित कंसल का कहना है कि जानकारी के अनुसार ईओ ने फाइल पर अपनी तरफ से एक लाइन जोड़ दी कि अध्यक्ष की सहमति प्राप्त हुई। उन्होंने बिना अध्यक्ष की सहमति, हस्ताक्षर और मुहर आदेश जारी कर दिया। तट से रेत खनन से वर्तमान में घाटों पर काफी अव्यवस्था बन गई है। जिससे कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान हादसे होने की संभावना भी बन गई है। वहीं, एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन कर मशीनों से खोदाई कराई गई। इस सारे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच में बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। शिकायत करने वालों में विनय कुमार, अरुण गौड़, इकराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि इस कार्य के लिए समिति का गठन किया गया था। समिति के निर्णय के अनुसार की काम कराया गया है। उन पर लगाए गए आरोपी निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें