फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तत्काल टिकट की कालाबाजारी में आरपीएफ की टीम ने जिला बुलंदशहर के जहांगीराबाद में छापामार कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आरपीएफ को तत्काल कोटे के सात टिकट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी एसएम असलम ने बताया कि शिकायत मिली थी कि तत्काल टिकटों में कालाबाजारी की जा रही है। इस सूचना पर आरपीएफ ने जगह-जगह छापामार कार्रवाई शुरू की थी।

बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के जहांगीराबाद में छापा मारकर उमेश कुमार नाम को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तत्काल कोटे के सात टिकट बरामद हुए है। जांच में इस बात का पता चला है कि उस व्यक्ति ने जो आईडी रेलवे में बना रखी थी, उससे सिर्फ नार्मल श्रेणी के टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक फर्जी आईडी बनाकर उसने तत्काल टिकट की बिक्री की है। उमेश कुमार के खिलाफ रेलवे की धारा 143 के तहत कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें