विधानसभा चुनाव में ईवीएम से मतदान में कोई गलती न हो इसके लिए मतदाताओं को चुनाव से पहले वोट डालना सिखाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर एक नमूना ईवीएम मौजूद रहेगी। मतदाता मशीन की प्रक्रिया के बारे में मतदान से पहले मतदानकर्मी से वोट डालना सीख सकेंगे।
चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। आयोग द्वारा इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि मतदाता का गलत बटन दबाकर अपने मत का गलत प्रयोग न करें। प्रशासन ने वोटरों को मतदान से पहले ईवीएम से वोट डालने का तरकीब सिखाने की पहल की है।
प्रत्येक तहसील में दो-दो ईवीएम इसी उद्देश्य से रखी गई हैं, ताकि मतदान कर्मियों या लोग इसके बारे में जानकारी कर सकें। इसके अलावा मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर भी एक नमूना ईवीएम रखी जाएगी।
मतदान कर्मी लोगों को मशीन के बारे में पूरी जानकारी देगा। ईवीएम प्रभारी व एक्सईएन आरईएस राजेश गोयल ने बताया कि हर बूथ पर नमूना ईवीएम होगी। मतदाता वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।