फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ट्रैक योर बस’ एप पर मिलेगी बसों की जानकारी

Thu, 15 Jun 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आप जिस बस का इंतजार कर रहे हैं, वो कहां है और कब तक बस स्टैंड पहुंचेगी, इसके लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि  अब यह जानकारी आपको स्मार्ट फोन पर मिल जाएगी। इसके लिए आपको एक एप की मदद लेनी होगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम द्वारा इसके लिए एप की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा के लिए ‘ट्रैक योर बस’ एप डाउनलोड करना होगा। इस पर कोई बस, किस समय, किस बस स्टैंड पर मिलेगी, यह भी पता लग जाएगा। रेलवे की तर्ज पर यह सुविधा रोडवेज ने इसी सप्ताह शुरू की है।

अभी तक यात्रियों को बसों की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता है। जानकारी के अभाव में काफी देर तक उन्हें सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की इस पहल से अब यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्मार्ट फोन पर एप के माध्यम से बसों की समय सारणी देख घंटों बस का सड़क पर घंटों इंतजार करने से बचेंगे।

परिवहन निगम के ‘ट्रैक योर बस’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसे ओपन करने के बाद लोकेशन, समय आदि के ऑप्शंस मिलेंगे। इनकी मदद से आप जानकारी कर सकेंगे।

इससे अधिकांश डिपो की सभी बसों की समय सारिणी की भी जानकारी कर सकते हैं। योजना के अनुसार जल्द एप से ही एसी बसों की सीट के लिए आरक्षण व्यवस्था शुरू होगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि यह एप लांच हो चुका है। जल्द ही यात्रियों को एप के माध्यम से बसों की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें