फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: इंद्रलोक वॉरियर्स ने 192 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
जेएमएस के मैदान पर मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत अकादमी
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर इंद्रलोक वॉरियर्स और फिनिक्स फायर टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें इंद्रलोक वॉरियर्स ने 192 रन से जीत दर्ज की। मैच में रोहित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंद्रलोक वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 338 रन बनाए। इसमें रोहित कुमार ने 135 रन, हिमांशु कुमार ने 87 रन, यश त्यागी ने नाबाद 60 रन का योगदान दिया। फिनिक्स फायर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुराग ने दो ओवर में 27 रन देकर एक विकेट, विशाल शर्मा ने तीन ओवर में 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे फिनिक्स फायर टीम के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 146 रन ही बना सके। इसमें शौर्य गौतम ने 57 रन, दीपांशु त्यागी ने 31 रन, वंश त्यागी ने 29 रन का योगदान दिया। इंद्रलोक वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नितिन यादव ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट, हिमांशु कुमार ने तीन ओवर में 14 रन देकर एक विकेट, निश्चल अग्रवाल न दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मैच में रोहित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें