फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : बैंकों में रखे जाएंगे पेपर, केंद्रों तक पहुंचाएगा पुलिस स्क्वायड

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के चार केंद्रों पर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पेपरों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पेपर बैंकों में रखवाए जाएंगे। यहां से केंद्रों तक इन्हें पहुंचाने में पुलिस स्क्वायड लगेगी।
विज्ञापन

जिले में एसएसवी इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज को नीट के लिए केंद्र बनाया गया है। दोपहर सवा दो से पांच बजे तक इन केंद्रों पर 2104 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्ट एजेंसी के साथ महत्वपूर्ण पत्राचार जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।

पेपर बैंकों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाए जाएंगे। यहां से पुलिस स्क्वाड की मौजूदगी में ही पेपरों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। पेपर संपन्न होने के बाद फिर से कॉपियों को भी पुलिस स्क्वायड की मौजूदगी में ही गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इस परीक्षा को लेकर आईकार्ड संबंधित कार्य पूरा हो चुका है, जिला स्तर पर बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी केंद्र सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर कैमरों से लैस किए गए हैं। इन्हें कंट्रोल रूम से भी जोड़ दिया गया है। पुलिस को स्क्रीनिंग, चैकिंग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही डीएम ने निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों से केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

-

कोट

नीट को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। पेपर बैंकों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाए जाएंगे। केंद्रों पर पूरी तरह सतर्कता बरती जाएगी। ट्रेनिंग में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। - कविता मीना, जिलाधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें