फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली कटौती पर बिफरे लोग

Thu, 26 May 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौली ने पीने के पानी को तरसाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। इस पर गुस्साए बहादुरगढ़ के लोगों ने सड़क पर उतर विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया।
विज्ञापन


लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन कर तहसील मुख्यालय और बिजलीघर का घेराव करने की चेतावनी दी है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने रात में लोगों की नींद उड़ा दी है। इसे लोगों को गर्मी में पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है।

नगर और देहात क्षेत्र में दिन-रात मिलाकर केवल तीन से चार घंटा ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। बहादुरगढ़ के गांव डेहरा के ग्रामीण सड़क पर उतर आए, जिन्होंने निवेश तोमर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द बिजली किल्लत से निजात नहीं मिली, तो इसके विरोध में तहसील मुख्यालय और बिजलीघर का घेराव कर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उधर, एसडीओ जीपी शर्मा और अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा का कहना है कि सिंभावली के बड़े बिजलीघर का 63 एमवीए ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कटौती करते हुए सभी फीडरों पर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


हंगामा करने वालों ने राजीव, असद खां, पंकज, अल्वी, बंटी, दिनेश, कपिल, अर्जुन, वीरपाल सैनी, विकास समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें