फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्वदेशी नस्ल की गाय दिलाएंगी प्रोत्साहन, बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वदेशी नस्ल की गाय किसानों को नई पहचान दिलाएंगी। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत ऐसे गोपालक जिनकी देशी गाय दिन में आठ से 12 लीटर दूध देती हैं। उन्हें दस से 15 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के टिप्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना में ऐसे गोवंश शामिल किए जाएंगे, जिनका ब्यात तीन बार तक का हो। स्वदेशी नस्लों में गिर, साहिवाल, हरियाण, गंगातीरी, थारपारकर को योजना में शामिल किया गया है। इन नस्लों की गायों के दुग्ध उत्पादन को अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है। प्रगतिशील पशुपालकों के अधिकतम दो गायों को ही प्रोत्साहन का लाभ दिया जाएगा।

चयन समिति में शामिल अधिकारी दो दिन तक गाय का दुग्ध उत्पादन देखेंगे। ब्याने के 45 दिन के अंदर की अवधि में ही उत्पादन को परखा जाएगा। संघ समूह, संगठन, फर्म को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। बल्कि व्यक्तिगत तौर पर पशुपालकों को ही शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें