फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मांस व्यापारी और कर अधिवक्ता के यहां आयकर विभाग का छापा

Mon, 13 Oct 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में मीट व्यापारी और कर अधिवक्ता के प्रतिष्ठानों और आवास पर छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने व्यापारियों के चार स्थानों पर लेनदेन से संबंधित दस्तावेज खंगाले। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। टीम ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। प्रतिष्ठान व आवास के गेट बंद करके देर रात तक जांच जारी थी।
विज्ञापन


इनकम टैक्स टीम ने सुबह शहर के बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह रोड पर इंटरनेशनल एग्रो फीडस के मालिक मीट कारोबारी हाजी यासीन, आवास विकास कॉलोनी में असलम के गोल्डन फीड्स इंड्रस्टी प्रतिष्ठान और श्रीनगर में हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव और कर अधिवक्ता नितिन गर्ग और कृष्णानगर में उनके भाई गौरव के आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई दिल्ली और गाजियाबाद से आई विशेष टीम ने की। सोमवार सुबह अचानक पहुंची आयकर विभाग की टीम के प्रतिष्ठानों पर पहुंचने के बाद व्यापारियों और अधिवक्ता को कार्रवाई की जानकारी हुई।

पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे आयकर अधिकारियों ने व्यापारियों और अधिवक्ता के मोबाइल जब्त कर लिए। प्रतिष्ठानों और आवास के गेट पर ताला बंद करा दिया। सुबह से शुरू हुई जांच-पड़ताल रात तक जारी थी। टीम के अधिकारियों ने सभी स्थानों पर कारोबार से संबंधित दस्तावेज खंगाले। सूत्रों के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने जांच के लिए कई दस्तावेज जब्त किए हैं। उनकी पड़ताल से आयकर चोरी का खुलासा होने की उम्मीद है। टीम में शामिल अधिकारियों ने छापा व कार्रवाई के बारे में जानकारी देने से इनकार किया।
विज्ञापन




दूसरे व्यापारी दिनभर लेते रहे जानकारी

आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना कुछ ही देर में शहर के दूसरे व्यापारियों तक पहुंच गई। इससे व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। इस कार्रवाई से संबंधित जानकारी लेने के लिए दिनभर व्यापारियों के फोन बजते रहे।



कार्रवाई से कर अधिवक्ताओं में नाराजगी-

आयकर विभाग की कार्रवाई से शहर के कर अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। कई अधिवक्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया। कर अधिवक्ता एकत्र होकर श्रीनगर में कर अधिवक्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और टीम से वार्ता की। टीम द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद अधिवक्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें