फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए गांव में एक की डेंगू से मौत

Sat, 29 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
डीएम के गोद लिए गांव ट्याला निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात डेंगू बुखार के चलते अचानक ब्रेन हेमरेज होने से नगर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव ट्याला निवासी सुभाष पेशे से हलवाई था। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उसकी मिठाई की दुकान है। बीते कई दिनों से उसे बुखार था। नगर के निजी अस्पतालों में उसका इलाज चल रहा था।

परिजनों के मुताबिक नगर के एक प्रमुख चिकित्सक ने सुभाष को डेंगू की पुष्टि की थी। उसे आराम भी हो गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम अचानक सुभाष को ब्रेन हैमरेज हो गया जिससे उसकी नाक से खून आया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार बच्चे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है, वह टीम को गांव में भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें