फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों के समर्थन में आप का धरना 21 को

Sat, 19 Mar 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने भी सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी है। 21 मार्च को आप कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


आप के जिला संयोजक डॉ. पंकज पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर, उद्यमी, स्वर्णकारों का खुला शोषण कर रही है। वर्ष 2012 में यूपीए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी। तब भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया था। विरोध के चलते यूपीए सरकार ने बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस ले लिया था।

अब सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने स्वर्णकारों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे स्वर्णकारों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्वर्णकारों की हड़ताल से आम जनता को बेहद परेशानी हो रही है। लेकिन केंद्र की सरकार जनता की समस्या पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करती है। इसलिए वह 21 मार्च को स्वर्णकारों के समर्थन में नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्वर्णकारों से भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

वहीं पिलखुवा में केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाने के फैसले के विरोध में चल रही सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल को अब आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल गया है। गुल्लू बाबा के मंदिर में आप के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी चंद्रमोहन चौहान ने कार्यकर्ताओं और सर्राफा व्यापारियों की बैठक कर उन्हें समर्थन दिया। कहा कि 21 मार्च को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आम आदमी पार्टी का सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन है।

यहां हापुड़ जिला मुख्यालय पर भी केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब एक्साइज ड्यूटी के बढ़ाने से केंद्र सरकार को कोई फायदा नहीं हो रहा है तो एक्साइज ड्यूटी क्यों बढ़ाई जा रही है। इस दौरान मोहनलाल वर्मा, धमेंद्र कुमार, आशीष वर्मा, राजेंद्र वर्मा, इमरान खान, विक्रम वर्मा, अमजद अली मौजूद रहे।

एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने 17 वें दिन भी बाजार बंद रख सब्जी की बिक्री की। चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा।

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन, स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने कहा कि आज अच्छे दिन लाने वाली केंद्र सरकार ने सर्राफा कारोबारियों के बुरे दिन ला दिए हैं। इससे व्यापारी, कारीगर बुरी तरह से प्रभावित हैं।

उप प्रधान अजय मंगल गुप्ता, मंत्री शरद अग्रवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अभी आंदोलन शांतिपूर्वक है। यह आगे चलकर उग्र भी हो सकता है। रेल और सड़क रोकने से भी पीछे नहीं रहेंगे। इस दौरान सन्नी जैन, सुभाष वर्मा, अरविंद शर्मा, संदीप गोयल, अमर शर्मा, सचिन शर्मा, गौरव अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, रामौतार गुप्ता, मयंक गर्ग, शुलभ गोयल, आयुश सर्राफ आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें