फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'उसके घरवाले शादी करवा रहे हैं...जान दे दूंगा', पुलिस की समझदारी से बची आशिक की जान, लोग बोले- आगा..आगा

Sat, 11 Oct 2025 05:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती और उसके परिजनों को भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन
प्रेमिका से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भैना में शनिवार की शाम करीब चार बजे उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर युवक ने हंगामा करते हुए क्षेत्र के गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग के चलते कूदकर जान देने की बात की। 

विज्ञापन

'जबरन उसकी शादी करवार रहे उसके घरवाले'
युवक को टंकी पर चढ़कर हंगामा करते देख आस-पास ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होंने युवक से नीचे आने के लिए कहा, लेकिन युवक प्रेमिका के परिजनों पर शादी में बाधक बनने का आरोप लगाते हुए हंगामा करता रहा। साथ ही युवक जान देने की बात बोल रहा था। 

पुलिस ने प्रेमिका को बुलाकर करवाई बात
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी युवक कसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। हार कर पुलिस ने प्रेमिका को बुलवाकर उसकी बात मोबाइल फोन के माध्यम से युवक से कराई। जिसके बाद युवक टंकी से नीचे उतर आया, तब कहीं जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती और उसके परिजनों को भी बुला लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें