फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक के कुचलने से लाश के उड़े चिथड़े... पति के सामने सड़क पर धड़कता रहा महिला का दिल; करवाचौथ से पहले मौत

Fri, 10 Oct 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

यूपी के हापुड़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। बुरी तरह कुचलने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
hapur road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। धौलाना के कपूरपुर थाना इलाके में सपनावत मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। महिला का दिल सड़क पर बाहर निकलकर गिर गया। पति के सामने पत्नी का दिल धड़कता रहा।

सीओ अनीता चौहान ने बताया किया थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी हरिओम तोमर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी आराधना(40) के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। 
विज्ञापन

सपनावत मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी अराधना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति हरिओम तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पति हरिओम तोमर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें