फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन

Fri, 09 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अवैध खनन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांवों में बेरोक टोक अवैध भूमि खनन चल रहा है। परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की नाक तले खनन माफिया ग्राम पंचायत की भूमि को खोखला कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मिट्टी खनन की शिकायत मिलने के बाद मौके पर राजस्व विभाग टीम भेजी जाती है। माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यदि ग्रामीणों की जानकारी में कहीं कोई अवैध खनन कर रहा है तो बेहिचक शिकायत करें। शिकायत मिलने पर ग्राम समाज की भूमि की मिट्टी खोदने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मदद से अवैध खनन रोकने के लिए राजस्व विभाग ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर चौबीस घंटे नजर रखेगा। साथ ही ग्राम प्रधानों को भी निर्देशित किया जा रहा है कि वह ग्रामीणों को जागरूक करें।
विज्ञापन


वहीं अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर खनन माफियाओं के खिलाफ नोटिस भी जारी किए जाएंगे ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें