फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने 10 स्कूलों का निरीक्षण करें बीएसए

Fri, 09 Dec 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्कूलों का निरीक्षण करें बीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के एडी मेरठ मंडल ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड्स की जांच की। इस दौरान उन्होंने बीएसए को महीने में 10 व खंड शिक्षा अधिकारियों को 20 निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने रिकॉर्ड के रख रखाव में भी गंभीरता बरतने की हिदायत दी। एडी मेरठ मंडल डॉ. अशोक कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सरकार साक्षरता को लेकर बेहद गंभीर है। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बीएसए एक महीने में 10 निरीक्षण अवश्य करें। खंड शिक्षा अधिकारियों को महीने में 20 निरीक्षण करने होंगे। समय-समय पर इसकी जांच भी की जाएगी,
विज्ञापन


जो अधिकारी निरीक्षण कार्य में लापरवाही करता मिला, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा का स्तर सुधार के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर कई कर्मचारियों को फटकार लगाई। करीब तीन घंटे तक निरीक्षण चला। एडी बेसिक के मेरठ रवाना होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें