फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईजीआरएस के निस्तारण में 58वें स्थान पर हापुड़, डीएम नाराज

Thu, 19 Feb 2026 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के कुछ अधिकारी आईजीआरएस पर आई शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर रहे हैं। इसके कारण जिले की रैंक लगातार गिर रही है। प्रदेश में हापुड़ की रैंक गिरकर 58 पर पहुंच गई है, इसपर शासन ने भी नाराजगी जाहिर की है। डीएम ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ अधिकारी मौके पर जाए बिना ही शिकायत का फर्जी निस्तारण कर रहे हैं। असंतुष्ट शिकायतकर्ता पोर्टल पर दोबारा शिकायत कर रहे हैं। इसके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। दिसंबर की समीक्षा में हापुड़ की रैकिंग 32वें स्थान पर थी, जबकि जनवरी में गिरकर 58 पर पहुंच गई है। डीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर मौके के फोटो पोर्टल पर अपलोड कराएं। उन्होंने डिफाल्टरों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें