फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह का खूनी अंत: पति को छोड़ जिससे की शादी, उसी ने मार डाला; दो माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया

Tue, 16 Jun 2026 01:57 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पिलखुवा में पबला रोड स्थित आसरा आवासीय कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की पति ने हत्या कर दी। जिससे सनसनी फैल गई। घर से शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव घर से बरामद किया।
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा के पबला रोड स्थित आसरा आवासीय कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को दहला दिया। एक विवाहिता की उसके ही पति ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। घर से आ रहे शोर-शराबे के बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को घर से बरामद किया और प्रारंभिक जांच में चुनरी से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोदीनगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि सीमा पहले से शादीशुदा थी, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका नौरंगपुरी निवासी अमन के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद सीमा अपने पहले पति को छोड़कर अमन के साथ चली गई और दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। दंपती का एक दो माह का बच्चा भी है। अमन पेशे से बिजली मैकेनिक का काम करता है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन और मतभेद चल रहे थे। माना जा रहा है कि इन्हीं घरेलू कलह के चलते अमन ने खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी अमन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई चुनरी को भी बरामद कर लिया है, जिससे कथित तौर पर सीमा का गला घोंटा गया था।

घटनास्थल पर मृतका सीमा के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे, जिनमें उसके पिता मोनी, माता रितिका, बहन शालू और स्वाति शामिल थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला का शव घर से बरामद हुआ है। पति अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी और उसके आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें