फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिकारियों ने बिछाया सूअर के लिए जाल, फंस गया तेंदुआ; 10 घंटे तक दहशत में रहा पूरा गांव; देखें Video

Sun, 04 Jan 2026 09:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़

सार

ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव हबिशपुर बिगास में किसान मंगत सिंह व धर्मपाल अपने खेत पर काम करने गए थे। सुबह करीब नौ बजे उन्हें सरसों के खेत में एक तेंदुआ जूझता हुआ नजर आया। तेंदुए का एक पैर कि जंगली सूकर पकड़ने के लिए शिकारियों द्वारा लगाए गए लोहे के पंजे में फंसा हुआ था।
विज्ञापन
खेत में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हबिशपुर बिगास में रविवार सुबह एक तेंदुआ जंगली सूअर पकड़ने के लिए शिकारियों द्वारा लगाए गए लोहे के पंजे में फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस और स्थानीय वन विभाग की टीम की सूचना पर दिल्ली, मुथरा और मेरठ से पहुंची टीम ने तेंदुए को बेहोश कर करीब दस घंटे बाद उसका रेस्क्यू किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव हबिशपुर बिगास में किसान मंगत सिंह व धर्मपाल अपने खेत पर काम करने गए थे। सुबह करीब नौ बजे उन्हें सरसों के खेत में एक तेंदुआ जूझता हुआ नजर आया। तेंदुए का एक पैर कि जंगली सूकर पकड़ने के लिए शिकारियों द्वारा लगाए गए लोहे के पंजे में फंसा हुआ था और वह उससे छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना बाबूगढ़ पुलिस और वन विभाग को दी। टीम पहुंची लेकिन पकड़ने का कोई संसाधन न होने के कारण मेरठ की टीम को मौके पर बुलाया गया। लेकिन मेरठ वन विभाग की टीम भी फेल हो गई।

इसके बाद मथुरा और दिल्ली की टीम से संपर्क किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंक्यूलाइजर गन के माध्यम से तेंदुए को बेहोश किया और शाम छह बजे तेंदुए को जाल में बंद कर पूरी तरह उस पर कब्जा कर लिया गया। तेंदुआ फिलहाल घायल है और इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है।
विज्ञापन

वन निरीक्षक मुकेश कंडपाल ने बताया कि तेंदुए का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। तेंदुए को फिलहाल आगरा ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया जाएगा और स्वस्थ्य होने के बाद ही उसे आजाद किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें