फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी में दूल्हे की प्रेमिका ने किया हंगामा

Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में बरात लेकर आए दूल्हे की प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। वहीं, युवती के पिता ने थाने मेंतहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पिलखुवा के मोहल्ला निवासी युवक सेलून की दुकान करता है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात मूल रूप से झारखंड एवं वर्तमान में नोएडा निवासी ब्यूटी पॉर्लर पर काम करने वाली युवती से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का कहना है कि वह नोएडा में किराए पर अकेली रहती है, इसी के चलते उसका प्रेमी लगातार कई दिन तक उसके पास रहता था। शादी करने का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। प्रेमिका को बिना बताए रविवार की रात युवक शहर के मोहल्ला निवासी युवती से निकाह करने बरात लेकर पहुंच गया। सूचना मिलने पर रात करीब साढ़े दस बजे प्रेमिका भी मौके पर पहुंच गई, और हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई। दूल्हे की प्रेमिका उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। सोमवार दोपहर युवती ने पिता ने थाने में तहरीर देकर समाज में बदनामी कराने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द रिपोर्ट दर्ज कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें