फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन से टूटा पड़ा एचटी लाइन का तार, हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
टूटे तार में आ रहा है करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में पिछले पंद्रह दिन से टूटे पड़े एलटी लाइन का तार ठीक नहीं कराने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है की तार टूटने के बाद भी लाइन में करंट आ रहा है। सिमरौली के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बताया कि गांव के जंगल में नलकूपों के लिए एलटी लाइन खिंची हुई है। पंद्रह दिन पूर्व तार टूटकर ग्रामीण नारायण दत्त शर्मा के खेत में गिर गया।

तब से तार में करंट आ रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। उधर, एसडीओ दीपांशु सहाय का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। शुक्रवार को ही गांव में कर्मचारी को भेजकर तार ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा करने वालों में महेश चंद, संजीव शर्मा, पलक शर्मा, ओमबीर चौधरी, सुरेश शर्मा, गंगाराम सैनी, हरीश चंद, महिपाल ने प्रदर्शन कर विरोध किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें