फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए की प्रीत विहार फेस दो का ड्रा कल

Fri, 18 Dec 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की आवासीय योजना प्रीत विहार फेस दो के 192 आवासीय भवनों का ड्रा 19 दिसंबर को प्राधिकरण परिसर में किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव एवं वित नियंत्रक विश्वजीत राय ने बताया कि प्रीत विहार फेस दो में 96 एलआईजी और 96 ईडब्लूएस भवनों के लिए 21 सितंबर से 21 अक्तूबर 2015 तक रजिस्ट्रेशन खोले गए थे।

216 लोगों ने इस योजना के तहत भवन प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे। उन्होंने बताया कि इन भवनों को आवंटित किए जाने हेतु आवेदकों के बीच 19 दिसंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे से प्राधिकरण परिसर में ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह ड्रा मौजूद लोगों से बाक्स में पड़ी पर्ची उठवाकर निकाला जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें