फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 40 करोड़ से बनेंगी सड़कें, पथ प्रकाश व्यवस्था होगी दुरुस्त

Tue, 19 Mar 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार, प्रीत विहार, टेक्सटाइल सेंटर, प्लेज पार्क सहित कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण कराएगा। वहीं, पथ प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। इसके अलावा आनंद विहार स्थित श्मशान घाट का भी जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

आनंद विहार, प्रीत विहार में कई वर्षो से जर्जर सड़कों के कारण लोगों परेशान हैं। कॉलोनीवासी कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क बनवाने की मांग भी उठा चुके हैं। प्राधिकरण ने अब आनंद विहार, प्रीत विहार, टेक्सटाइल सिटी की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए 40 करोड़ के टेंडर निकाले हैं। इनमें आनंद विहार में सड़कों का निर्माण, जी ब्लॉक पॉकेट में मुख्य मार्ग का निर्माण और एलईडी लाइटें लगेंगी। प्राधिकरण इनपर करीब 5.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सिटी में करीब छह करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं, श्यामनगर से लेकर छोईया तक 75 लाख रुपये से सड़क का निर्माण, आनंद विहार स्थित एम ब्लॉक में 60 लाख रुपये से श्मशान घाट का जीर्णोद्धार, दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर से निजामपुर बाईपास व आनंद विहार योजना में विभिन्न ब्लॉकों में 3.75 करोड़ रुपये से पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा, इसके लिए कार्य की शुरूआत भी हो चुकी है। वहीं सबली स्थित प्लेज पार्क के पास 2.25 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एचपीडीए सचिव प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों की शुरूआत आचार संहिता लागू होने से पूर्व शुरू हो चुकी है। प्रीत विहार में जर्जर सड़कों की मरम्मत के साथ आनंद विहार में भी सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें