फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीनों सीटों पर जमानत राशि भी नहीं बचा पाई थी कांग्रेस

Tue, 19 Mar 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। इंडिया गठबंधन के साथ जीत के दावे का दम भर रही कांग्रेस की पिछले कुछ चुनावों में स्थिति सही नहीं रही है। तीनों ही सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। इस बार के चुनाव में कांग्रेस तीनों सीटों पर प्रभावी चेहरे को तलाश रही है। हालांकि, हापुड़ विधानसभा से चार बार के विधायक रहे गजराज सिंह बुलंदशहर लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में गढ़-अमरोहा, मेरठ-हापुड़ और गाजियाबाद-धौलाना सीटों में से दो पर भाजपा का कब्जा रहा था। जबकि अमरोहा-गढ़ लोकसभा सीट पर बसपा के कुंवर दानिश अली ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस की स्थिति तीनों ही सीटों पर बुरी रही। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 2.83 मत प्रतिशत के अनुसार मात्र 34479 मत ही कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल को मिले थे। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो कुल 28 राउंड में इन्हें 6568 मत ही प्राप्त हुए थे। 28 वें राउंड में सबसे कम 35 मत ही इन्हें मिले थे। जबकि, सबसे अधिक 510 मत एक राउंड में प्राप्त हुए थे।

जबकि अमरोहा-गढ़ सीट पर सचिन चौधरी कांग्रेस के प्रत्याशी रहे थे। उनको मात्र 12510 मत मिले थे। इसमें गढ़ विधानसभा क्षेत्र से 3399 मत प्राप्त हुए थे। गढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 27 राउंड में पूरी हुई थी। इसमें 13 राउंड में तो यह सौ मत भी प्राप्त नहीं कर सके थे। गाजियाबाद-धौलाना सीट पर डोली शर्मा ने चुनाव में कुल 7.34 प्रतिशत के हिसाब से 111734 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 30 राउंड में इन्हें 9138 मत प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन




चार बार के विधायक बुलंदशहर लोकसभा से मांग रहे टिकट

हापुड़ सदर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक गजराज सिंह ने हाल में ही एक बार फिर कांग्रेस में वापसी की है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने रालोद से चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा के विजयपाल आढ़ती से हार गए थे। अब एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और बुलंदशहर लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं। हापुड़ जिले की तीनों सीटों पर बात करें तो यहां दो सीटों पर कोई चेहरा अभी सामने नहीं आया है। गढ़-अमरोहा सीट पर बसपा से निष्कासित कुंवर दानिश अली की कांग्रेस में आने की अटकलें और दावेदारी बताई जा रही है। वहीं सचिन चौधरी भी इस सीट से लगातार टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें