फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एचपीडीए चौराहे का होगा सुंदरीकरण

Wed, 11 Feb 2026 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड पर एचपीडीए के चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए बुधवार को डीएम अभिषेक पांडेय, सीडीओ हिमांशु गौतम ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह डीएम अभिषेक पांडेय चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने एचपीडीए के सचिव अमित कादियान और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को मौके पर बुलाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड शहर के सबसे व्यस्तम मार्गों में से है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। इसलिए शहर की एंट्री सुंदर होनी चाहिए। इसके साथ ही मार्ग पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो। उन्होंने कहा कि चौराहे के बीच में लाइटिंग, फव्वारा, बॉल आदि कुछ डिजाइन करके बनाया जाए। इसको लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई है। साथ ही जल्द एक प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए।

57 चौराहे से नूरपुर तक सड़क बनाने का दिया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी

हापुड़। विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंगलवार की रात लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मार्गों के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव सौंपा गया। इसके साथ ही न्यायालय के निर्माण के लिए जल्द बजट स्वीकृत कराने की मांग की गई। विधायक ने ग्राम सिकंदरपुर काकोड़ी के 57 चौराहे से लेकर ग्राम नूरपुर तक, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पड़ाव से लेकर मीरपुर महमूदपुर ग्राम काकड़ तक सड़क के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण की मांग की है। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें